बैराड़। नगर पंचायत प्रांगण में नगरोदय कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद बैराड़ में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती महात्मा गांधी नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर तिलक कर माल्यार्पण किया गया और उन्हें याद किया गया साथ ही कन्या पूजन कर कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और माननीय मुख्यमंत्री जी का भोपाल से उद्बोधन बड़ी एलईडी लगाकर नगर परिषद बैराड़ प्रांगण में लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई इस अवसर पर नगर के सम्मानीय प्रतिनिधि विक्की मंगल, रामबाबू मंगल, डॉक्टर तुला राम यादव, धीरज व्यास दयाकिशन रावत, पवन गुप्ता, कमलेश बंसल, डॉक्टर हाकम सिंह यादव, शैलू शर्मा ऐचवाड़ा, पूर्व सरपंच वाईसराम चिराड़ एवं नगर के गणमान्य नागरिक और नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित हुए इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी मधुसूदन श्रीवास्तव द्वारा संबल योजना के अंतर्गत हरबंस कुशवाहा को अंत्येष्टि सहायता राशि 5000 रुपैया प्रदान की गई साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत मध्य चल ग्रामीण बैंक साका बैराड़ के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में 10,000 राशि हस्ताक्षरित कर लाभान्वित किया गया सीएमओ द्वारा अपने उद्बोधन से आम नागरिकों से अपील की गई नगर के लोग स्वस्थता सर्वेक्षण में अपनी भागीदारी करें मास्क पहने जिन व्यक्तियों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है वह सरकारी अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं एवं आयुष्मान योजना अंतर्गत निशुल्क कार्ड बनवाएं मीडिया की तरफ से माखन सिंह धाकड़ उपस्थित हुए अंत में सीएमओ मधुसूदन श्रीवास्तव द्वारा सब का आभार व्यक्त किया गया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें