शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के छतरी रोड स्थित पर्यटक वेलकम सेंटर पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय हुनर हाट 2021 का आयोजन महिला एवम बाल विकास विभाग की तरफ से होने जा रहा है। इसका उदघाटन 8 मार्च की दोपहर 1 बजे मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यकम होगा। डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल ने बताया कि जिला कलक्टर अक्षय सिंह की देखरेख में यह कार्यक्रम होगा। जिसमें महिला स्व सहायता समूह एवम महिला उद्यमियों के उत्पाद का प्रदर्शन एवम विक्रय होगा। 8 से 10 तारीख तक यह जारी रहेगा।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें