शिवपुरी। नगर के कमलागंज में सुबह लगभग 7 बजे दो महिलाओं पत्नी ऒर सास पर दामाद ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सत्यनारायण मंदिर के सामने घरों में काम करने जा रही मां बेटी ममता प्रजापति 23 और रामप्यारी प्रजापति 60 पर उन्हीं के दामाद करण प्रजापति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची डायल 100 दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। बताया जा रहा है की देहात थाना के गॉ शाला में करन रहता है। उसकी पत्नी ममता 5 साल से मायके रहती है। लेकिन यहां आकर वह विवाद करता रहता है आज भी जब वह दोनों घर से निकली तभी हमला कर दिया। एक के पैर दूसरे की पीठ पर वार किया। गनीमत रही घाव गहरा नहीं है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें