शिवपुरी। पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवानी राठौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस के द्वारा महिला जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। शिवानी राठौर ने बताया कि मात्रृ शक्ति पुरे परिवार की पावर हाउस होती है.। आज की नारी हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। ऎसे में नारियों के मनोबल को बड़ाना हर व्यक्ति का दायित्व होना चाहिए, ताकि उनको देख कर समाज की बाकी महिलाएं भी प्रोत्साहित हो और देश की प्रगति में अपना योगदान दे सके।इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जाएगा, उनको सम्मानित किया जाएगा, ओर उनके आधिकारो के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें