राम कथा में चौथे दिन रामजन्मोत्सव पर श्रदालु जमकर नाचे, गाई बधाइयां
कैलारस। नगर के राधिका पैलेस कैलारस में चल रही श्री राम कथा में आज चौथे दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव का प्रसंग स्वामी बल्लभाचार्य जी महाराज अयोध्याधाम ने अपनी मधुर वाणी से हजारों श्रदालुओ को सुनाया। इस अवसर पर भगवान राम लक्ष्मण भरत शत्रुघन पात्र के रूप में बनाकर बड़ा सुंदर चित्रण महाराज जी ने किया। बल्लभाचार्य जी ने कहा कि वेदवेही वेदविद,परम् ब्रह्म श्रीराम जी ने राजा दशरथ के घर जन्म लिया उनके तीन रानियां थी कौशल्या केकयी व सुमित्रा उन्होंने कहा यह भगवान की 3 शक्तियां थी जो भगवत प्राप्ति के मार्ग में चलने में कुशल हो उसका नाम है कौशल्या और कई तरह की इच्छाओं को रखने वाली उसका नाम है केकयी। जो बुध्दि को सुंदर मन्त्रणा प्रदान करती हो उसका नाम है सुमित्रा। महाराज बल्लभाचार्य ने कहा की जो राम कथा सुनते है उन्हें भक्ति का मार्ग मिलता है। आज राम कथा में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया ओर बधाईयां गाई गई और श्रदालु जमकर नाचे। श्रीराम कथा के आयोजक वनखण्डी सरकार रामदास जी महाराज व रामहर्षन मण्डल के हजारों गुरुभाईओ द्वारा राम कथा में प्रतिदिन आने बाले श्रदालुओ के जल पान आदि की व्यवस्था की जा रही है। राम कथा 30 मार्च तक चलेगी ओर 31 मार्च को विशाल भंडारा होगा।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें