शिवपुरी। जन जन के लिए सदैव समर्पित और इलाके के लिए मेडिकल कॉलेज, एनटीपीसी कॉलेज, शिवपुरी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनयरिंग कॉलेज, फोरलेन, चाँदपाठा बांध लीकेज ब्रेक, राजीव गांधी विधुतीकरण से नगर व ग्राम तक बिजली जैसी अनेक योजनाओं को पलक झपकते लाने के चलते विकास पुरूष रहे हैं। अब कोरोना के बीच उनकी दिल्ली से प्रदेश के लोगों के लिये लगातार कनेक्टिंग लोगों के दिल पर छा गई है।
हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश ने बताया कि संकट मोचक बनकर महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया लोगों की मदद कर रहे हैं। शिवपुरीं अशोकनगर और गुना तीनों ही जगह पर नजर बनाए हुए हैं। शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में ऑक्सीजन खत्म होने पर तत्काल ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई। शिवपुरी को 95 सिलेंडर उपलब्ध करवाये हैं। जिला प्रशासन से लगातार श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया संपर्क बनाये हुए है। हर संभव मदद कर रहे है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों से उनके परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं, साथ ही कार्यकर्ता अस्पताल में सेवा में लगे हुए हैं। मरीजों की हर संभव मदद कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें