Responsive Ad Slot

Latest

latest

लायन्स क्लब और लायनेस की पहल, अब गौशाला में बच सकेगी गायों की जान

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। लायंस क्लब व लायनेस क्लब शिवपुरी सेंट्रल  द्वारा लुधावली स्थित शासकीय गौशाला में गौ सेवा के अंतर्गत एक काऊ लिफ्टर (cow lifter) गौ शाला को दिया गया, इसका कार्य घायल  व बीमार गाय को चारा खिलाने के लिए किया जाता है, इस पर बेल्ट की सहायता से गाय खड़े रहने से ऊर्जा का संचार होता है व गाय की जान बच जाती है।  इस पुण्य कार्य मै भागीदारी  लायन राजीव भाटिया, लायन रामशरण अग्रवाल के द्वारा दी गयी है इस अवसर पर नगरपालिका के CMO गोविंद भार्गव उपस्थित थे। लायंस क्लब अध्यक्ष गोपिन्द्र जैन , सचिव विनय शर्मा कोषाध्यक्ष शैंकी अग्रवाल, PDG लायन राजेन्द्र गंगवाल ,लायन एस एन उपाध्याय,लायन धर्मेंद्र जैन व गौ क्रांति के सदस्य गौ रक्षा क्रांति के सदस्य रोहन दीक्षित, प्रयाग सिंह खेनवार, आदित्य बाथम, ध्रुव सेंगर, दीपेंद्र ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129