मुम्बई। क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी असम के एक ही स्कूल में साथ पढ़ी हैं और बेहतरीन दोस्त भी हैं। दोनों की पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं।जिससे यह बात साफ हो गई है। इससे पहले अनुष्का शर्मा ये बता भी चुकी हैं कि वो दोनों असम के एक ही स्कूल में पढ़ाई करती थीं।
पुराना रिश्ता है दोनों का
फिल्म इंडस्ट्रीज और क्रिकेट खिलाड़ियों का एक-दूसरे से नाता बहुत पुराना है। बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिकेट प्लेयर्स को डेट करती हैं और फिर शादी कर लेती हैं। एक ऐसी ही जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की है। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया था। विराट ने तो कई इंटरव्यूज़ में ये स्वीकार लिया था कि वह अनुष्का को डेट कर रहे हैं। साल 2017 में दोनों ने इटली में धूमधाम से शादी कर ली थी।
यही हुआ धोनी के साथ
कुछ ऐसा ही महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी हुआ। हालांकि उनकी पत्नी साक्षी धोनी एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन दोनों को कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया गया। फिर भी अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी दोनों असम में एक ही जगह रहती थीं और साथ पढ़ती भी थीं। अनुष्का के पिता रिटायर कर्नल अजय कुमार शर्मा उन दिनों असम में पोस्टेड थे। इस दौरान अनुष्का का परिवार असम में ही था और वह सेंट मेरी स्कूल जाती थीं। यहीं साक्षी धोनी भी पढ़ाई कर रही थीं। 2013 में एक इवेंट के दौरान अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह और साक्षी एक छोटे से शहर में रहती थीं और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई भी करती थीं। अब दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी सामने आई हैं जो बहुत पुरानी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें