शिवपुरी। वर्तमान में कोरोनाकाल चल रहा है, तरह तरह से कोरोना से निपटने में जुटे हैं। कोई लोगों की मदद कर रहा है तो कोई भगवान की आराधना कर इस जंग को जीतने की प्रार्थना कर रहा है।
इसी क्रम में इसमें जेसीआई सुवर्णा की समाजसेवी महिलाओ ने ईश्वर से इस कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की। इसमें अलग अलग धर्म की महिलाएं एक साथ एकजुट होकर अपने अपने ईशवर को मनाने के लिए प्रार्थना कर रही हैं। वर्तमान में ये महिलाएं मन्दिर नहीं जा सकती, इसलिए जेसीआई की सभी महिलाएं घर में ही रहकर पूजन पाठ कर रहीं हैं।प्रार्थना में हिस्सा लेने वाली महिलाओं में स्मिता सिंघल, तनुजा गर्ग, रश्मि गोयल, रिजवाना, हंसा, आशु अग्रवाल, नीतू जैन, रानी गोयल, प्रियंका गुप्ता, रुचि मंगल, अम्रतलता आनंद सिंह एवं मधु खंडूजा शामिल हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें