दिल्ली। एग जो लोग नहीं खाते उन्हें छोड़ दें तो ज्यादातर लोग ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। ऑमलेट बनाना वैसे तो कोई मुश्किल काम नहीं है पर इसमें फूलापन लाना और इसे मुलायम बनाने के पीछे ट्रिक जरूर है। ऑमलेट में आप कई सारी चीजें जैसे पनीर, टमाटर, मशरूम आदि डाल सकते हैं. अधिकतर लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं पर क्या आप इसमें वो फूलापन ला पाते हैं जिसे देखकर सबका दिल खुश हो जाए? अगर नहीं, तो लीजिए हम लेकर आए हैं ऑमलेट में फूलापन लाने के 5 दमदार टिप्स जो यकीनन आपके काम आएंगे.1) अंडा फेंटते समय इसमें थोड़ी मात्रा में दूध या क्रीम डालें और इसे खूब अच्छे से फेंटे. यह ऑमलेट के फूलने में मददगार साबित होता है.
2) ऑमलेट बनाने में मक्खन का भी इस्तेमाल करे. इस बात का ध्यान रखे कि अंडा डालने से पहले तवे पर पिघला हुआ मक्खन डालें. अंडे को पैन में तभी डालना चाहिए जब गरम मक्खन के बुलबुले खत्म हो जाएं.
3) ऑमलेट में फूलापन लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण टिप है अंडे की सफेदी और जर्दी को अलग-अलग गाढ़ा होने तक फेंटे. ऐसा करने के बाद आप दोनो को बेशक एकसाथ मिक्स कर सकते हैं.
4) फेंटे हुए अंडे में सादा कार्बोनेटेड पानी या सोडा वाटर मिलाने से भी ऑमलेट में फूलापन आता है.
5) कोशिश करें कि ऑमलेट में बहुत अधिक टॉपिंग न डालें. पनीर, टमाटर, मशरूम या प्याज जैसी हल्की सामग्री का उपयोग करने से यह हल्का और फूला हुआ रहेगा. एक बार अंडा अच्छी तरह से सेट हो जाए उसके बाद ही टॉपिंग डालकर इसे फोल्ड करें.
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें