शिवपुरी। आबकारी महकमे ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के निर्देशानुसार अवैध मदिरा विक्रय व निर्माण की सूचना पर आज वृत्त शिवपुरी प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा वृत्त शिवपुरी के ग्राम सतनवाड़ा, कांकर , ठाकुरपुरा, सिंहनिवास बंजारों का डेरा, ऐरावन, मणीखेड़ा जंगलों में दबिश देकर 4 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 20000 किलो गुड़ लहान जप्त किया गया एवं चालू भट्टियां और मदिरा बनाने का सामान जब्त किया। उक्त समान की कुल कीमत लगभग 1100000 रु आंकी गई। उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज, सोनाली त्रिवेदी आबकारी उप निरीक्षक एवं मुख्य आरक्षक, आरक्षक नगर सैनिक का सराहनीय सहयोग रहा। आबकारी द्वारा अभियान चलाकर अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाहियों से अवैध मदिरा का व्यवसाय करने वालो में भय व्याप्त है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें