शिवपुरी। नगर के प्रगति बाजार में आज जल सप्लाई नहीं हुई। दिन भर लोग केबिल जुड़ने के इंतजार में रहे लेकिन नपा ने केबिल नहीं जोड़ी नतीजे में जल संकट गहराया हुआ है। यह केबिल गुजरी रात को दो केबिल चोर काटकर ले गए जो सीसीटीवी में कैद है। इनके नलकूप तक आने और केबिल काटने की फुटेज 10 मिनिट की है।यानि कि चोर किंतने बेखोफ हैं कि नगर के व्यवसायिक इलाके में रात के उजाले में 10 मिनिट तक बेधड़क चोरी करते हैं फिर आराम से केबिल लेकर चले जाते हैं इनको कोई पुलिसकर्मी नहीं मिलता। यह हाल यहां का ही नहीं बल्कि नगर के अनेक इलाकों में नलकूप केबिल चोर सक्रिय हैं। जो लगातार नलकूप की केबिल काट रहे हैं। बीते रोज विवेकानद कोलोनी के लोगो ने 2 केबिल चोर पकड़कर पुलिस को दिया थे तब भी चोरियां थमी नहीं हैं यह बीती रात का वीडियो इस बात का उदाहरण है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें