Responsive Ad Slot

Latest

latest

विश्व पर्यावरण दिवस: एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

शुक्रवार, 4 जून 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। एनसीसी निदेशालय भोपाल व समूह मुख्यालय ग्वालियर के आदेशानुसार व 35 एमपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल धीरेन्द्र सिंह के निर्देश पर ट्रुप नम्बर 97 बी, हैप्पी डेज हायर सेकेण्डरी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया व पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जागरूकता अभियान चलाया।   
ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस प्रतियोगिता में कैडेट्स ने  जहां एक ओर विभिन्न दृश्यों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु अनुरोध किया वहीं दूसरी ओर पर्यावरण पर हो रहे मानवीय अत्याचारों की ओर भी ध्यानाकर्षित कराया है। विदित है कि एनसीसी कैडेट्स सैन्य प्रशिक्षण के साथ विभिन्न सामाजिक जागरूकता सम्बन्धी अभियानों द्वारा राष्ट्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन बटालियन स्तर पर  ऑनलाइन माध्यम से हुआ जिसमें शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, श्योपुर, दतिया के विभिन्न विद्यालयों के सैंकड़ों कैडेट्स शामिल हुए।
" कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु जो प्रयास किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय है, अब महत्त्वपूर्ण है कि हम सब  अपने स्तर पर भी सार्थक प्रयास करें"
कर्नल धीरेन्द्र सिंह
कमान अधिकारी, 35 एमपी बटालियन एनसीसी शिवपुरी
" हमारा प्रयास है कि ये दिन प्रतीकात्मक न रहे। इसलिए कैडेट्स द्वारा अभियान चला कर पर्यावरण संरक्षण हेतु आमजन को जागरुक किया जा रहा है।"
नितिन कुमार शर्मा
एनसीसी अधिकारी
ट्रुप नम्बर 97 B

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129