शिवपुरी। वो दिन गए जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी हमको मास्क नहीं लगाने पर टोकता था, फिर चालान होता था। हम बहस करते थे या रसूख दिखवाकर निकल लेते थे। अब जरा सम्भलकर भैया। एसपी राजेश सिंह चन्देल के सीसीटीवी कैमरे अब 24 घण्टे ड्यूटी पर तैनात हैं। आपके फेस पर मास्क लगा है या पुड़िया पाउच मुह में भरकर ठोड़ी पर मास्क खिसक गया है यह सब कैमरा देख रहा है। कई नामी गिरामी अब मास्क न लगाने पर ई चालान भर रहे है। उनके घर एमेजॉन की गिफ्ट के बदले अब मास्क न लगाने का चालान आता है और फ़ोटो भी साथ कि मास्क किधर लटक रहा था। आजा कोरोना पुकार रहा था। कोर्ट अलग जाना पड़ता है। तो समझदारी इसी में है कि ठीक से मास्क लगाइये और ई चालान से बचिये। क्योंकि एसपी राजेश की टीम की आंखे 4 हो गई हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें