-प्रकृति-
कुदरत का वरदान है ये,
सब लोगों की जान है ये ||
पेड़ पौधे पशु और पक्षी,
सब पृथ्वी की शान है ये ||
आदर करें सभी हम इनका,
हम सबके मेहमान हैं ये ||
जितना तंग किया है इसको,
आज उसका परिणाम है ये ||
इतना देख ना जागा फिर भी,
फिर कैसा इंसान है ये ||
वक्त है संभल जाओ अभी भी,
जीवन की पहचान है ये ||
सुरक्षित हम रखेंगे इसको,
हम सब ले पैमान है ये ||
इसको नष्ट किया गर हमने,
फिर समझो शमशान है ये ||
लेखक
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें