Responsive Ad Slot

Latest

latest

धूमधाम से मना भारतीय मजदूर संघ का 67 वा स्थापना दिवस

शनिवार, 24 जुलाई 2021

/ by Vipin Shukla Mama
असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे दंतोपन्त ठेंगड़ी :  राजू बाथम 
शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के लिए ठेंगड़ी जी ने 1949 में कल्पना शुरू की थी, उनके अथक परिश्रम  से भोपाल में इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 में हुई।  दंतोपंत ठेंगड़ी असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे । बिना पैसे के संगठन खड़ा करना मुश्किल होता है। संगठन को बल देने के लिए की वर्षो तक मेहनत की। हमें इस संगठन को माला के रूप में पिरोए रखना है। उक्त बात भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस के मौके भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बतौर मुख्यातिथि रूप में कही। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता राजेश भार्गव, पूर्व विभाग कार्यवाह रमेश शिवहरे, विभाग प्रमुख अजमेर सिंह यादव, अध्यक्ष के एस माथुर मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन हरभजन कौर ने किया जबकि आभार व्यक्त सचिव पीएस गुप्ता ने किया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। ततपश्चात संघ का गीत राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने गाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजेश भार्गव ने कहा भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को दन्तोपंत ठेंगड़ी ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया को एक करना है। जबकि इसके पूर्व के जितने संग़ठन थे वह देशद्रोही का कार्य करते थे। बीएमएस के विभाग प्रमुख अजमेर सिंह यादव ने कहा भारतीय मज5 संघ राष्ट्रवादी भावना से ओतप्रोत है त्याग, तपस्या और बलिदान की भावना पर कार्य करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रचार सचिव मुकेश आचार्य , डॉ एमएस द्विवेदी,  योगेश मिश्रा, अनुज गुप्ता, गजेन्द्र यादव, केएस महादुले, सुशील अग्रवाल, राजाबाबू आर्य, भजनलाल कुशवाह, यशपाल जाट सहित अनुषांगिक संगठन के प्रमुख लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129