शिवपुरी। गुना शिवपुरी अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर केपी यादव 9 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आ रहे हैं। जहां वह सर्वप्रथम 11:00 बजे नगर पालिका परिषद शिवपुरी पहुंचकर गेल इंडिया द्वारा प्रदत कचरा संग्रहण वाहनों को नगर पालिका परिषद को सौंपेंगे। तत्पश्चात 12:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेंगे। उक्त बैठक में सांसद डॉक्टर के पी यादव केंद्र द्वारा चलाई जा रही सभी जनहितकारी योजनाओ व कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। उसके बाद 2 बजे से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक व 3 बजे से नल जल योजना से संबंधित बैठक भी सांसद यादव कलेक्ट्रेट में लेंगे। बैठक के बाद सांसद डॉक्टर के पी यादव शिवपुरी से अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें