कोरोना से दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर्वेदी
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश चतुर्वेदी आज शिवपुरी प्रवास पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पहुंचे वहां पर उन्होंने मंडल अध्यक्षों और स्वास्थ्य समिति जो कि प्रत्येक मंडल पर एक डॉक्टर एक पुरुष कार्यकर्ता और एक महिला कार्यकर्ता कि समिति बनाई गई है को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में अवगत कराया कि कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानीय कार्यकर्ताओं ने कर्म, वचन, तन, मन एवं धन से जन सामान्य की सेवा की है चिकित्सालय से लेकर गांव में तक निवास करने वाले भाइयों बहनों एवं नागरिकों को सुखा राशन पैकेट भोजन तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई हैं वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है भारतीय जनता पार्टी को ने इसी को दृष्टिगत रखते हुए अब प्रत्येक गांव में एक महिला और एक पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में तैयार करने का संकल्प लिया है और प्रत्येक मंडल और ग्राम केंद्र नगर केंद्र पर 33 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर ग्रामीणों को भविष्य में होने वाले किसी भी आकस्मिक खतरे सेवाएं देने के लिए तत्परता बरतते हुए हमारे कार्यकर्ता सेवाएं दे सके इसके लिए पार्टी तैयारी कर रही है। बैठक के पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष के द्वारा शिवपुरी नगर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जो कि कोरोना के कारण स्वर्गवासी हुए उनके परिजनों से मिलने निवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम एवं अन्य महत्वपूर्ण और वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी साथ में रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें