Responsive Ad Slot

Latest

latest

कायस्थ समाज ने कोरोना दिवंगतों को दीपयज्ञ के माध्यम से अर्पित की श्रृद्धांजलि

सोमवार, 19 जुलाई 2021

/ by Vipin Shukla Mama
 शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ कायस्थ महासभा की शिवपुरी ईकाई द्वारा विगत दिन स्थानीय मां गायत्री शक्तिपीठ में  वैश्विक कोरोना महामारी से असमय निधन होने वाले सभी चित्रांश बंधुओ को दीपयज्ञ एवं गायत्री महामंत्र का पाठ कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।चित्रांश बंधुओ को दी जाने बाली श्रद्धांजलि कार्यक्रम का प्रारंभ एवं गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर पी. के.खरे द्वारा किया गया जबकि मुख्य यजमान के रूप में कोरोना से अपने मां एवं पिता को खो चुके व्ही वी कांवेंट के संचालक श्री आशीष सक्सेना ने पूजा अर्चना की इस अवसर पर कोरोना से मृत हुए परिवार के परिजन मुख्य रूप से उपस्थित रह कर अपने प्रिय परिजनों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आजोजित इस कार्यक्रम  मां गायत्री मंत्र  के उच्चारण के साथ समस्त कायस्थ बंधुओ द्वारा   कोरोना महामारी से असमय दिवंगत विश्व आत्माओं की शांति  हेतु दीपयज्ञ के माध्यम से अपनी आहुति अर्पित की एवं आने वाले समय में लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ एवं इस भीषण बीमारी से देशवासियों की रक्षा हेतु महामृत्युंजय मंत्र एवं  रुद्र   मंत्र की आहुतियों के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।  श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के अनिल रावत श्री.सुरेश शास्त्री . एवं कायस्थ समाज के श्री विष्णु श्रीवास्तव,श्री मुरारी लाल सक्सेना  प्रदीप सहाय गौड़,smt. सुनीता गौड़,कायस्थ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मीना श्रीवास्तव श्रीमती नीतू श्रीवास्तव,नीता सक्सेना  अजय  सक्सेना आशीष श्रीवास्तव  भूपेंद्र भटनागर ,विवेक श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव ,रुपेश श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव मोहन भटनागर अलबेला,विकेश श्रीवास्तव ,अरुण श्रीवास्तव  दुष्यन्त माथुर चिराग खरे शैलेश भटनागर चंद्रशेखर सक्सैना अशोक सक्सैना मनोज सक्सैना चंद्रलेखा सक्सैना एवं अन्य कई समाज बंधुओ के साथ दिवंगत व्यक्तियों के परिवार जनो  ने उपस्थित रह कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर मृतकों के परिजनों को सांत्वना प्रदान की यह सम्पूर्ण कार्यक्रम कोरोना नियमो के अनुसार सम्पन्न किया  कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कायस्थ महासभ के सचिव राकेश  भटनागर ने किया एवं समाज में शत-प्रतिशत टीकाकरण का भी आव्हान किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129