छर्च पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, 4 आरोपियों पर केस दर्ज
शिवपुरी। जिले के छर्च थाना प्रभारी एसआई अशोक जोशी ने एसपी राजेश चन्देल एवम एएसपी प्रवीण भूरिया के निर्देश पर छापेमारी करते हुए 4 जगह से अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट में कार्रवाई अंजाम दी। जिसमें कुसमा पत्नी सीताराम मोगिया 50 निवासी चांदपुर से 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की जबकि देवी कुशवाह 36 लेंगड़ा, ओमप्रकाश पुत्र मनीराम आदिवासी जिगना एवम भगवत पुत्र रमेश कुशवाह से कुल 67 क्वाटर जब्त किये।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें