शिवपुरी। नगर से दूर पिपरसमा कृषि उपज मंडी में घुसकर मंडी व्यवसाई भागिरथ कुशवाह के साथ जमकर मारपीट कर दी गई। भागिरथ के अनुसार अजय ठाकुर अपने 5 साथियों के साथ वाहन में सवार होकर पहुंचा। रुपयों की मांग करते हुए मुझे पीटा और 6 तोले की सोने की चेन सहित फसल खरीदी के मेरे पास मौजूद 2 लाख छीन लिये। हमलावर से किसानों और व्यापारी साथियों ने मुझे बचाया लेकिन पुलिस के आने पर अजय साथियों संग फरार हो गया। भगीरथ से जब पूछा गया कि हमला क्यों हुआ तो उनका कहना था कि 4 साल पूराने जिस हिसाब को हमने 6 महीने पहले बेवाक कर दिया उसी के पेटे फिर से बेजा पेसो की मांग कर रहा है। दो दिन पहले बेटे से रुपये ले जाने की बात भी कहीं। आज की मारपीट के इस मामले में पुलिस भागिरथ को साथ लेकर आई कैसे दर्ज कर रही है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें