शिवपुरी। नगर के प्राइवेट बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। यहां 1 माह पूर्व सीवर लाइन बिछाने खुदाई से निकली मिट्टी का ढेर लगा हुआ है कीचड़ हो रही है जबकि पास के मुख्य मार्ग पर बड़ा सा गड्ढा हो गया है जिसमें पानी भरा होने के कारण वह दिखाई नहीं देता है। आज सावन का सोमवार होने के कारण अनेक श्रद्धालु इस मार्ग से प्राचीन सिद्देश्वर मंदिर जाएंगे जो कीचड़ में गिर भी सकते हैं। लोगों का कहना है कि श्रीमंत के निर्देशों के बावजूद शहर के चौराहे के नजदीक यह गंदगी नगर पालिका को दिखाई नहीं दे रही है इसे तुरंत हटवाकर गड्ढे को भरवा कर इस जगह की सफाई करवानी चाहिए।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें