शिवपुरी।श्री बांके बिहारी महिला समिति द्वारा वुधवार की शाम शहर के राघवेंद्र नगर में मंजू मनोज सोनी के निवास सुशीला सदन पर कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए हरियाली तीज मनाई।
इस त्यौहार पर श्री बाके बिहारी महाराज की सुंदर झाकी सजाकर , हरी साडियों मे सज धज कर महिला मण्डल द्वारा पूजा अर्चना कर सभी के स्वास्थ्य, सुख की कामना के साथ भजनों को शानदार ढोलक मझीरा के साथ कीर्तनो को प्रसतुत कर हरियाली तीज धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पुष्प बर्षा कर श्री बाकेबिहारी महाराज को पालने मे एझुलाया,सभी महिलाओं ने आशीर्वाद प्राप्त कर भोग प्रसाद वितरण किया। कीर्तन कार्यक्रम मे चौरासी क्षैत्र गहोई महिला सभा अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे, शोभा च ऊदा, भावना पाण्डेय, वंदना पाल,मंजू सोनी,नीलम निगोती, सहित मण्डल की महिलाओं ने शामिल रहकर हरियाली तीज मनाई।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें