दून स्कूल में अंकुर अभियान के अंर्तगत किया वृक्षारोपण
शिवपुरी। म.प्र. में अंकुर अभियान के अंर्त्तगत वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में शिवपुरी के दून पब्लिक स्कूल कैम्पस में भी वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण प्रकार के 51 फलदार और छायादार वृक्ष रोपे गये। इस पौधारोपण कार्यक्रम में सीआरपीएफ-सीआईएटी के कमाण्डेंट सुरेश कुमार यादव व अन्य अधिकारीगण व शिवपुरी बीआरसी अंगद सिंह तोमर द्वारा भी पौधे रोपे गये। इस अवसर पर सीआईएटी के कमाण्डेण्ट श्री यादव जी ने कहा कि वृक्ष है तो हम है क्योंकि ये वृक्ष ही है जो हमें ऑक्सीजन देते है और जिससे सारे संसार के जीव-जंतु जीवित रहते है अतः हमें इनका महत्व समझना चाहिए और इनकी देखभाल करना चाहियें। बीआरसी अंगद सिंह तोमर ने स्कूल मैनेंजमेंण्ट की तारीफ करते हुए कहा कि दून स्कूल ने वृहद वृक्षारोपण कर म.प्र. शासन के अंकुर अभियान को गति दी है। इस अवसर पर दून स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के पालकों ने भी अपने बच्चों के साथ आकर वृक्ष लगायें व अपने बच्चों को इसकी महत्वता समझाई। इस अवसर पर दून स्कूल के संचालकगण डॉ. खुशी खान,डॉ. संजय शर्मा, शाहिद खान, अखलाक खान,डॉ. अप्रेक्षा शर्मा, प्रियंका शर्मा, थॉमस सर, सुहेल सर सहित समस्त स्टाफ ने भी पौधारोपण कर फोटो वायुदूत एप पर अपलोड किये।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें