शिवपुरी। नगर के कम्युनिटी होल के सामने बिजली बिल कलेक्शन काउंटर का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। बिजली कम्पनी के महाप्रबंधक पीआर पाराशर ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बिजली के बिल जमा किये जाने की इस सुविधा का लाभ जनता के प्रत्येक वर्ग को मिल सकेगा। काउंटर संचालक गगन रायजादा ने कहा कि काउंटर की भीड़ की अपेक्षा हमारे यहां दिन में कभी भी आकर बिल जमा किये जा सकते हैं। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम, राजकुमार खटीक, पत्रकार दीपेंद्र चौहान, धमाका के एडिटर इन चीफ विपिन शुक्ला, रवि तिवारी, राजेश ठाकुर आदि मौजूद थे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें