अंकुर अभियान के तहत आदिवासी ग्राम बिनेगा में 101 फलदार पौधे रोपित किए
शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है जिसमें की अशासकीय संस्थाएं भी सहयोग कर रहे हैं जिससे कि यह एक जन आंदोलन बन गया है इस अभियान की सबसे अच्छी बात है की वायुदूत ऐप में एक बार पौधा को अपलोड करने के बाद 1 महीने के बाद उसका दूसरा फोटो भी कैप्चर किया जाता है जिससे कि इस बात की गारंटी हो की पौधा लगा या मर गया इसी कार्य मैं जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए शक्तिशाली महिला संगठन ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के साथ मिलकर कोरोना महामारी से बचाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में लक्ष्य से अधिक कोविड वैक्सीनेशन का कार्य करने वाली एएनएम श्रीमती द्रौपदी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संस्था द्वारा 101 फलदार पौधे रोपित किए इसकी सबसे खास बात यह थी एक तो यह की एएनएम बहन जी को सम्मान देना एवम दूसरा कुपोषित बच्चों एवं खून की कमी से ग्रसित किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को सहजन फलदार पौधे वितरित किए जिससे की समुदाय आगेजाकर इन फलों का उपयोग कर सके। कार्यक्रम में शक्तिशाली महिला संगठन के कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल एवं उनकी पूरी टीम के साथ सुपोषण सखी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा सभी उपस्थित थे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें