Responsive Ad Slot

Latest

latest

देश भर के मूर्धन्य कवि 26 को शिवपुरी में

सोमवार, 20 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
स्वर्गीय रामकुमार चतुर्वेदी चंचल सभागार मातोश्री में जुटेंगे संभाग भर के साहित्यकार
शिवपुरी। राष्ट्रवादी कवियों की सर्वोच्च संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के ग्वालियर और चंबल दोनो संभागों का अधिवेशन 26 सितंबर रविवार को प्रातः 10 बजे से स्वर्गीय रामकुमार चतुर्वेदी चंचल सभागार होटल मातोश्री में रखा गया है, जिसमे देश भर के ख्यातिनाम कवि पूरे समय उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेश मंत्री आशुतोष शर्मा ओज ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी के इतिहास में पहली बार देश भर के मूर्धन्य कवि 26 सितंबर रविवार को एक साथ शिवपुरी आ रहे है, कार्यक्रम स्थल को शिवपुरी के वरिष्ठ कवि शिवपुरी की शान साहित्यिक पहचान स्वर्गीय रामकुमार चतुर्वेदी चंचल सभागार का नाम दिया गया है, जहां पर ग्वालियर और चंबल दोनो संभागों के कवि अपनी कविता पाठ देश के जाने माने कवियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
अधिवेशन में तीन सत्र आयोजित होंगे, पहले सत्र में अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा सत्यनारायण जी मोर्य (भारत माता की आरती), राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि सुमित ओरछा, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि शम्भू , प्रदेश संरक्षक राष्ट्रीय कवि संगम राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव देवास की प्रस्तुति होगी, द्वतीय व तृतीय सत्र में जो क्रमशः भोजन के पहले और भोजन के बाद होगा में सभी आये हुए कवियों की काव्य प्रस्तुति होगी। संभाग भर में उक्त आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष शम्भू मनहर का प्रवास प्रारम्भ हो गया है, विशुद्ध साहित्यिक लोगो के लिए ही उक्त  कार्यक्रम होगा, शिवपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, समाजसेवी जानकी सेना के महासचिव नरेश प्रताप सिंह बॉबी राजा, सी पी वर्मा, सत्येंद्र सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उक्त आयोजन में उपस्थित रहेंगे, सभी आये हुए कवियों को स्मृति चिन्ह राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा भेँट किये जायेंगे,प्रातः 10 बजे से साँय 5 बजे तक उक्त आयोजन आयोजित किया जाएगा, जिसमे प्रथम सत्र में ही शिवपुरी के समस्त दिवंगत साहित्यकारों का स्मरण किया जाएगा,उन्हें श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम प्रारम्भ किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129