Responsive Ad Slot

Latest

latest

हजारीलाल पुरोहित को किया याद, दी श्रद्धांजलि

सोमवार, 13 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। लोनिवि से सेवानिवृत्त स्व श्री हजारी लाल पुरोहित की पुण्यतिथि पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। होनहार व्यक्तित्व और काबिल पुरोहित जी को स्टेट समय की भूमि और तालाबो का सम्पूर्ण ज्ञान था। दस्तावेज में उलेखित रकबा, विस्वा उन्हें मुखाग्र याद थी। यहां तक कि गुजर तालाब के पानी मे हुई करीब 80 से ज्यादा प्लाटिंग की लड़ाई भी उन्होंने हाई कोर्ट तक लड़ी थी और उन्हीं के प्रयासों से सम्पूर्ण MP के तालाबो से अतिक्रमण हटाने के निर्देश कलेक्टरों को कोर्ट ने जारी किये थे। ऐसे महान गोरवशाली पण्डित हजारीलाल की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए नगर के लिये प्रभुजियों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। साथ ही पौधारोपण के साथ पुण्यतिथि मनाई गई।
इस दौरान स्व. श्री हजारी लाल पुरोहित के सुपुत्र संजीव शर्मा पिंटू पुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला महामंत्री राजकुमार खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश जैन (ओमी), विष्णु गोयल, मंडल अध्यक्ष केपी परमार, बिपुल जैमनी, हरिओम काका सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शासकीय सेवा के रूप में अपना जीवन समर्पित करने वाले स्व. श्री हजारी लाल पुरोहित को शनिवार 11 सितम्बर को पुण्यतिथि पर याद किया गया। 11 सितम्बर 2020 को उनका आकस्मिक निधन हो गया था।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129