Responsive Ad Slot

Latest

latest

एकता परिषद की पदयात्रा जारी

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। 'न्याय और शान्ति पदयात्रा - 2021' लगातार जारी है। न्याय और शान्ति के लिए 12 दिवसीय वैश्विक पदयात्रा एकता परिषद द्वारा निकाली जा रही है। जो देश के 105 जिलों के साथ-साथ विश्व के 25 देशों में आयोजित की जा रही है। वहीं मध्यप्रदेश में इस यात्रा का आयोजन 27 जिलों में हो रहा है। यात्रा के दौरान लगभग पांच हजार पदयात्री पैदल चल रहे हैं और लगभग दस हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 12 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में जलवायु परिवर्तन, अहिंसात्मक अर्थव्यवस्था, पलायन, युवाओं में अहिंसा आधारित नेतृत्व कौशल विकसित करने, आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान आने वाले गावों में शान्ति कैसे स्थापित हो, गाँव को कैसे सुंदर बनाया जाए, शुद्ध और पीने युक्त पानी तक सबकी पहुँच कैसे सुनिश्चित हो जैसे स्थानीय मुद्दों पर भी बातचीत की जा रही है और स्थानीय समस्याओं के अहिंसात्मक समाधान की भी तलाश की जा रही है।
इस अनूठी वैश्विक पदयात्रा का शुभारंभ गाँधीवादी राजगोपाल पी.व्ही.  ने बिहार की राजधानी पटना से एक दिवसीय उपवास के साथ किया। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे राजगोपाल पी.व्ही. ने कहा कि पदयात्रा की शुरुआत अन्तराष्ट्रीय शान्ति दिवस के मौके पर की गई है और इसका समापन 2 अक्टूबर, अन्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के मौके पर होगा। यह पदयात्रा अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है, इस यात्रा में सैकड़ों युवा शामिल हैं जो इस दौरान लोगों से न्याय और शांति आधारित समाज के बारे में बात कर रहे हैं। भारत में इस प्रकार की यह बड़ी पहल तो है ही, साथ ही साथ वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण पहल में से एक है। पदयात्रा के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि 21 सितम्बर, अन्तराष्ट्रीय शान्ति दिवस से 2 अक्तूबर, अन्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस तक का जो महत्वपूर्ण समय है उसका हम किस प्रकार से सदुपयोग करें जिससे हम विश्व में अहिंसा, न्याय और शांति को फैला सकें। कोई भी दिवस मनाना महत्वपूर्ण नहीं होता है, लेकिन उस दिवस के इर्द-गिर्द हम क्या और किस प्रकार का कार्यक्रम करते हैं यह महत्वपूर्ण होता है। हमारा मकसद है, यात्रा के दौरान सैकड़ों युवा इन दिवसों को अपने कमरे और कैम्पस में मनाने के बजाय हमारे साथ सड़कों पर यात्रा में शामिल होकर और समाज के विभिन्न मुद्दों से रूबरू होकर इन पर बातचीत करे। पदयात्रा के दौरान न्याय, शांति और अहिंसा की बात जोरदार ढंग से होगी और हमारी यह कोशिश रहेगी ऐसी बातें केवल शहर तक सीमित ना होकर गाँव और छोटे कस्बों तक पहुंचे। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को न्याय, शांति और अहिंसा के लिए तैयार करना है। इसके साथ ही समाज में न्याय और शान्ति आधारित व्यवस्था के बारे में भी समझ को विकसित करना है। पदयात्रा के दो महत्वपूर्ण लक्ष्यों के बारे में बताते हुए राजगोपाल कहते हैं कि पदयात्रा का एक लक्ष्य यह भी है कि हमें सरकार के समक्ष अहिंसा एवं शांति मंत्रालय की स्थापना हो इस मुद्दे को भी उठाना है। हम यात्रा के दरम्यान अहिंसा एवं शांति मंत्रालय की स्थापना को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चालएंगे। वहीं हमारा दूसरा लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र संघ को अहिंसात्मक अर्थव्यवस्था को लेकर लिखने का है। इसमें हम यह कहने जा रहें हैं कि वर्तमान में जो अर्थव्यवस्था है वह बेहद ही हिंसात्मक है, कुछ लोगों के पास बहुत अधिक है तो वहीं कुछ लोगों के पास कुछ भी नहीं है। इसलिए हम संयुक्त राष्ट्र संघ से अहिंसात्मक अर्थव्यवस्था की बात करेंगे और इसको लेकर भी हम हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। कुल मिलाकर इस यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य देशों के सरकारों को भी न्याय, शांति अहिंसा पर आधारित व्यवस्था को लेकर प्रभावित करना है। शिवपुरी जिले के  पथरिया गॉव से  पदयात्रा आरम्भ हुई जो कि विभिन्न जगह होती हुई 1 अक्टूबर को शिवपुरी में समापन होगी। जिसमे एकता परिषद के  जिला समन्वयक रामप्रकाश शर्मा और किसान संगठन के नेता रामेत पटेल, अमित शर्मा,  श्रुति राठौर, सोनम सौलंकी, अवधेश कुमार, राम पटेल, राजू , नीलम , धर्मसिंह , वेजनाथ ,अजय ,लाखन, रानी, घंनश्याम ,राजकुमारी,  गया बाई, मलखान ,सुरेश, उमा, विदुल, हरीकिसन, भाग्यचदं, गोरी, जयापाल, यशंवंत, यह सभी कार्यकर्ता  शामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129