शिवपुरी। चौरासी क्षेत्र महिला सभा अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे द्वारा सामाजिक कार्यों को आगे भी सक्रियता से चलाने हेतु गहोई समाज की सक्रिय समाजसेविका सुनीता अशोक कनकने को महिला मण्डल शिवपुरी को नवीन अध्यक्ष मनोनीत किया।इस अवसर महिला सभा राष्ट्रीय मंत्री भारती खर्द ने फूल माला पहिना कर बधाइयां देते हुए अच्छे कार्यक्रम कर महिलाओं को जागरूक रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर चौरासी प्रभारी मनोज चौधरी, बबीता बृजपुरिया,तरूणा नीखरा मंत्री चौरासी क्षैत्र महिला सभा,रेखा कंदेले, नीलम गेडा,,सुमन बरसैया सहित शिवपुरी, और चौरासी क्षैत्र की महिलाओं ने पुष्प मालाए पहनाकर शुभकामनाएं दी।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें