खनियांधाना। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष रोहित जैन द्वारा किरण जैन पत्नी ब्रजेश जैन खनियांधाना (चमरौआ) को संगठन के शिवपुरी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ का महिला जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्रीमती किरण जैन को मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है। किरण जैन ने कहा संगठन के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दी गई है में उस जिम्मेदारी को पूर्ण रुप से निभाऊंगी और जल्दी ही शिवपुरी जिले और उसके अन्तर्गत आने वाले सभी जनपद की कमेटी गठित की जायेगी। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें