शिवपुरी। पंचायती बगीचे के ठीक सामने छर्च बिल्डिंग के पास मुख्य मार्ग की नाली बन्द कर देने से गन्दगी सड़क पर बह रही है। हर दिन सैकड़ों वाहन, पैदल लोग इसी रास्ते से मिर्ची बाजार, न्यू ब्लॉक आदि जाते हैं उन्हें कीचड़ गन्दगी से परेशानी हो रही है। यह नाली थीम रोड के निर्माण के समय बन्द कर दी गई थी। कहा था नए सिरे से निर्माण करेंगे। लोनिवि ने नाली बन्द की है सड़क नपा की है। दोनो विभाग नींद में हैं और जनता कष्ट में है। एक जागरूक नागरिक रितेश जैन ने 181 में शिकायत कर इस जन हितेशी कार्य को करवाने की अपील की है। उन्होंने नपा सीएमओ सेलेश अवस्थी से भी अनुरोध किया कि नाली का निर्माण कराकर परेशानी से निजात दिलवाए।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
इस शहर को जाने हुआ क्या है
जवाब देंहटाएंहर तरफ बस अब्यबस्था ही अब्यवस्था है