शिवपुरी। जिले सहित प्रदेश में तेजी से संगठन विस्तार की ओर अग्रसर जाने माने जानकी सेना संगठन ने शुक्रवार को प्रेम स्वीट के प्रेम विला में संगठन का विस्तार किया। महामंडलेश्वर पुरूषोत्तम दास जी के अभिनंदन सम्मान समारोह के मौके पर जिन्हें नवीन सदस्य बनाया गया उनमें शहर के जानमाने एडवोकेट श्री विजय तिवारी, श्री रामजी व्यास (समाज सेवी), श्री विपिन शुक्ला मामा (वरिष्ठ पत्रकार चीफ धमाका), श्री आकाश शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा) शामिल हैं। इस मौके पर प्रेम स्वीट के संरक्षक प्रेम कुमार जैन, संचालक राजू जैन सहित जानकी सेना संगठन के संस्थापक सदस्य व पत्रकार श्री ब्रजेश सिंह तोमर, एडवोकेट विजय तिवारी, आकाश शर्मा, रामजी व्यास, पत्रकार विपिन शुक्ला, श्री नरेन्द्र पचौरी, श्री बॉबी राजा, श्री पुरुषोत्तम कांत शर्मा, श्री बीके शर्मा, श्री विनय शर्मा, श्री वैभव कबीर, श्री कालीचरण शर्मा, श्री अजय रावत, श्री नीरज रावत, श्री कन्हैया राम, संगठन अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें