शिवपुरी। नगर में कथामिल के समीप थीम रोड पर कार खड़ी कर जहर गटकने वाले लड़का लड़की को जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां से दोनों को ग्वालियर रेफर किया गया जब उन्हें ग्वालियर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में लड़की ने दम तोड़ दिया जबकि लड़के की हालत ठीक बनी हुई है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक झांसी राठ निवासी मुस्लिम समुदाय के दोनों लड़का लड़की शादी कर चुके थे और घर से निकल आए थे। अज्ञात कारणों के चलते दोनों ने जहर गटक लिया जिसके बाद कुछ लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां जब लड़की की हालत बिगड़ी तो लड़का सहित लड़की को अस्पताल प्रबंधन ने ग्वालियर रेफर किया था जहां मोहना और घाटी गांव के बीच लड़की ने दम तोड़ दिया लड़की के परिजन ग्वालियर पहुंच चुके हैं जबकि लड़के के परिजन भी आ गए हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें