शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समरसता विभाग द्वारा बाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के श्रीराम कॉलोनी स्थित महर्षि बाल्मीकि समाज के मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समरसता टोली ने भगवान बाल्मीकि की पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद वितरित किया। साथ ही महर्षि बाल्मीकि जी के चरित्र व रामायण ग्रन्थ की रचना का व्रतांत पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बाल्मीकि समाज के महाराज जीतू, बालवीर ऋषभ बाल्मीकि सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समरसता विभाग के सह संयोजक रमेश शिवहरे, जिला संयोजक राजशेखर गुप्ता, नगर संयोजक घनश्याम मिश्रा, राम सिंह रजक, सुरेश राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें