Responsive Ad Slot

Latest

latest

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मां जानकी सेना संगठन ने किया सुंदरकांड

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मां जानकी सेना संगठन का राष्ट्रीय महाअभियान सुंदरकांड  धूमधाम से संपन्न
भोपाल में जल्द ही बनेगा मां जानकी सेना संगठन का प्रदेश कार्यालय
भोपाल/शिवपुरी। महामुनी भगवान वाल्मिक महाराज की जयंती के अवसर पर मां जानकी सेना संगठन द्वारा  भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सुंदरकांड का आयोजन पूरे गरिमामय ढंग और धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा कार्यक्रम का पारंपरिक शुभारंभ किया गया, साथ ही विष्णु दत्त शर्मा द्वारा मां जानकी सेना संगठन स्मारिका का विमोचन भी किया गया जिसकी प्रति भी उन्हें जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत द्वारा सौंपी गई। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मां जानकी सेना संगठन द्वारा प्रदेश मुख्यालय पर सुंदरकांड का होना गौरव की बात है मैं संगठन के सभी लोगों का स्वागत करता हूं और हार्दिक धन्यवाद भी देता हूं। वही प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि मां जानकी सेना संगठन से मेरा आग्रह है कि वह हर वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यहां सुंदरकांड करें इसके अलावा मां जानकी सेना संगठन संस्थापक एवं संरक्षक महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के आग्रह पर  उन्हें राष्ट्रीय संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया जिस पद को उन्होंने सहर्ष भाव से स्वीकार करते हुए संगठन को विश्वास दिलाया कि वह संगठन को प्रगति के पथ पर अग्रसर कराने में जो हो सकेगा करेंगे। वही भोपाल जिला अध्यक्ष के पद पर मनोहर मेहरा को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के दायित्व को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि भोपाल में जल्द ही मां जानकी सेना संगठन का प्रदेश कार्यालय स्थापित होगा जिसके लिए जमीन का चयन भी कर लिया गया है। मां जानकी सेना संगठन मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित भोपाल में हुए सुंदरकांड के दौरान महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के अलावा बृजेश सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, यशपाल सिंह रावत पडोरा, नरेश प्रताप सिंह बॉबी राजा,नगर अध्यक्ष वैभव कबीर कुक्कू, सुनील उपाध्याय,लेखराज राठौर,बॉबी शर्मा,नरेंद्र पचौरी, नरेंद्र भार्गव, अतर सिंह रावत, संजय गौतम, संतोष शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव,कन्हैया रावत, शिवम शर्मा, लाला ठाकुर, जय बैरागी, त्रिलोक यादव, राजदीप सिंह चौहान, गौरव शर्मा दतिया जिला अध्यक्ष, राधेश्याम, धनेश पंडित, संजय शर्मा, अजय भार्गव,अजय रावत लकी के अलावा कुल आधा सैकड़ा सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129