शिवपुरी। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी द्वारा 30 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर शिवपुरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि रोजगार मेले में ऑल इन वन शिवपुरी, ईगल सिक्योरिटी सर्विस शिवपुरी एवं आइशर मोटर्स कंपनी भाग लेंगी। जिसमें सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्ज्यूकेटिव, सिक्योरिटी गार्ड, गनमैन, हेल्पर, सुपरवाइजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं ट्रेनी आदि पदों पर चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए योग्यता 8वीं पास से स्नातक तथा आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक रहेंगी। इच्छुक आवेदक रोजगार मेला में भाग लेने हेतु अपने साथ सभी अंकसूची की छायाप्रति, आधारकार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो आदि लेकर उपस्थित होंगे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें