Responsive Ad Slot

Latest

latest

खास खबर: खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे की पहल, शिवपुरी में 'रात को हो सकेंगे अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच'

बुधवार, 24 नवंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
अक्टूबर 2017 से श्रीमंत लगातार जुटीं इसे सवारने
(नरेंद्र शर्मा, दैनिक भास्कर की रिपोर्ट)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश का देश भर के खेलों में लगातार दबदबा बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दो क्रिकेट खिलाड़ी अंतरास्ट्रीय मैच में शामिल हुए। इस सबका श्रेय प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के साथ खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया को जाता है। इसी कड़ी में श्रीमंत के अथक प्रयासों से शिवपुरी स्टेडियम के हॉकी मैदान को अपग्रेड कराया गया है। यहां 1 करोड़ खर्च करके 6 हाई मास्ट की 96 लाइट लगाईं गई हैं, जिनकी 28800 वाट की रोशनी में शिवपुरी में अब अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच हो सकेंगे। माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी का हॉकी मैदान पहले से ज्यादा अपग्रेड हुआ है, अब रात में भी मैच हो सकेंगे।
जिला खेल परिसर शिवपुरी स्थित हॉकी मैदान अब पहले से ज्यादा अपग्रेड हो गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 1 करोड़ रु. की लागत से छह हाईमास्ट लाइट लगा दी हैं। इन छह हाईमास्ट लाइट में करीब 96 लाइट लगी हैं। 28800 वाट क्षमता की उक्त लाइट्स की रोशन में अब रात में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी मैच खेले जा सकेंगे। हाईमास्ट लगाकर हॉकी मैदान को रात में होने वाले मैच के लिए विशेष रूप से तैयार कर दिया है। एक हाईमास्ट में करीब 16 लाइट लगी हैं और हर लाइट 300 वाट की है।
दिल्ली की एक्सपर्ट टीम जल्द शिवपुरी आकर लाइट्स का परीक्षण करेगी। लाइट्स लगने से हॉकी मैदान में अब रात में भी दिन जैसा लगता है। आने वाले समय में हॉकी टूर्नामेंट दिन के अलावा रात में भी आयोजित कराए जा सकेंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी टूर्नामेंट के लिए अब शिवपुरी का हॉकी मैदान पूरी तरह बनकर तैयार है। 
अक्टूबर 2018 में बना हॉकी मैदान, एस्ट्रोटर्फ पर 1.25 करोड़ खर्च 
माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में हॉकी मैदान का 11 अक्टूबर 2017 को खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने भूमिपूजन किया। मैदान बनने के बाद 2 अक्टूबर 2018 को खेल मंत्री के हाथों ही इसका लोकार्पण हुआ। हॉकी मैदान में 1.25 करोड़ की लागत से एस्ट्रोटर्फ बिछाई गई है। जिला खेल अधिकारी केके खरे ने बताया कि खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से हॉकी मैदान को अपग्रेड कराया जा रहा है। इसमें पूर्व जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129