शिवपुरी। करीब 2 साल बाद कोरोना चुनाव चककल्स के चलते थम गया है। प्रतिबंध हटा दिये गए हैं। लोग उत्साह से शादी कर रहे हैं। सभी को काम मिल रहा है। मैरिज होल की रौनक लौट आई है तो ढोल ओर डीजे भी दम से बज रहे हैं यह तो ठीक है। होना भी चाहिये लेकिन कुछ नियम का पालन होना जरूरी है। मसलन बेशक आतिशबाजी चले, डीजे बजे लेकिन इसके शोर की सीमा तय होना जरूरी है। कितने डेसिबल तक डीजे बजाए जाएं और वह भी रात को तय समय तक यह जरूरी हो गया है। क्योंकि नगर के ज्यादातर विवाह घर रिहायशी इलाकों में हैं और रात 2 बजे तक डीजे का शोर लोगों को हैरान किये हुए है।नगर के जागरूक लोगों ने कलेक्टर अक्षय सिंह से अपील की है कि सीधे मैरिज घर संचालकों और डीजे, रेडी वालों को सख्त निर्देश दिये जायें की फला समय तक ही डीजे वह भी निर्धारित डेसिबल तक ही बज सकेंगे। अगर नियम तोड़ा तो डीजे जब्त कर लिया जाएगॉ।
फरवरी से 10, 12 के एग्जाम भी आ गए

क्या नगर के जागरूक लोगों के यह शादियां नहीं होती उनके यह देर रात तक बारात नही उठती बिना डीजे बैंड के शादी होती हे क्या जागरूक लोगों के यह । ये वही जागरूक लोग ही जिन्हे घर बैठे खाने को मिलता है
जवाब देंहटाएं