13 साल बाद शिवपूरी में आयोजित हो रहा है, पंचकल्याणक महोत्सव
सभी महिला मंडलों की मीटिंग हुई आयोजित
शिवपुरी। जिनबिम्ब प्रतिष्ठा और विश्व कल्याण कामना महायज्ञ महोत्सव पंचकल्याणक का आयोजन आगामी 05 दिसम्बर 2021 से 10 दिगम्बर 2021 तक आचार्य 108 विद्यासागर
महाराज के प्रिय शिष्य पूज्य मुनि अभयसागर, मुनि प्रभातसागर एवं मुनि निरीहसागर के मंगल सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. प्रदीप भैया 'सुयश' के निर्देशन में होगा। विद्यासाग आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता होगी। 13 साल बाद होने जा रहे, पंचकल्याणक महोत्सव में श्रद्धा का अतिरेक देखने को मिलेगा। उल्लेखनीय है इसके पूर्व शिवपुरी में 2008 में पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित हुआ था। यद्यपि 2017 में पंचकल्याणक आयोजित हुआ था, परन्तु यह आयोजन शिवपुरी से 14 किलोमीटर दूर आयोजित हुआ था। समस्त महिला मण्डलों की मीटिंग आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा के लिए लगातार मीटिंगों का दौर चल रहा है, इसी तारतम्य में 15 दिसम्बर को समस्त महिला मंडलों की मीटिंग पदाधिकारियों द्वारा ली गई। जिसमें समस्त मंडलों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

मुनिसंघ का मंगल पद बिहार सिरोंज से शिवपूरी के लिए हुआ
उल्लेखनीय है कि उक्त सम्पूर्ण आयोजन आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के प्रिय शिष्य पूज्य मुनि अभयसागर, मुनि प्रभातसागर एवं मुनि निरीहसागर के मंगल सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम में शामिल होने हेतु मुनिसंघ का मंगल बिहार आज सिरोंज से हुआ। मुनि संघ सिरोंज से शिवपूरी की लगभग 185 किलोमीटर की दूरी पदबिहार के द्वारा तय करेंगे। इस हेतु शिवपुरी से एक बिहार समिति रामदयाल जैन मावा वालों के नेतृत्व में सिरोंज से साथ चल रही है। संभावना जताई जा रही है, लगभग 25 नबम्बर के आसपास मुनि संघ का प्रवेश शिवपूरी हो सकता है। उसी के पश्चात पंचकल्याणक के मुख्य पात्रों का चयन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें