मौत की नींद भी सुला चुका डेंगू
डेंगू ने पसारे पैर, विभाग की भागदौड़ महज कागजो में
जिला पंचायत अध्यक्ष सहित ग्राम अलाउदी में दो दर्जन डेंगू के शिकार
ग्वालियर, शिवपुरी दिल्ली में अपनी अपनी क्षमता के अनुसार करवाया उपचार
विभाग वेखबर दो की हो चुकी है प्लेलेट्स गिरने से मौत
संजीव जाट@बदरवास
बदरवास। हालातो पर चिंता कर उनको सुधारने के प्रयास करने बाला स्वास्थ बिभाग मोन रहकर कागजो में पूरी चहलकदमी कर रहा है जबकि मौके पर कुछ भी नही है। बदरवास विकास खण्ड के सीएससी के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन गावो में हालात खराब है क्योकि इन गावो में प्लेटलेट्स कम होने से लोगो की जान जा रही है और बिभाग से जानकारी मांगो तो वह इस पूरे मामले से अनजान है।
बदरवास में जहां विगत सात दिन पूर्व बहादुरा के सतीश यादव की पत्नी पप्पी की दिल्ली एव पटवारी गिर्राज हिन्दोलिया की चोटी वहन जुली की प्लेलेट्स कम होने से म्रत्यु हो चुकी है बिभाग फिर भी नही जागा। वर्तमान में ग्राम अलाउदी में भी गंभीर हालत बने हुए है इस गाव में एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की प्लेलेट्स कम होनी की शिकायर है जिनमे दो लोगो की म्रत्यु भी हो चुकी है वही गाव में निबासरत जिला पंचायत अध्यक्ष कमला बैजनाथ सिंह यादव जिनको बिगत 15 दिन पूर्व मामूली बुखार आया और उपचार के दौरान महज 19 हजार प्लेलेट्स बची तो तत्काल परिजन उपचार हेतु हेतु दिल्ली ले गए जहां 7 दिन तक उपचार चल रहा था आरमा मिलने के बाद पुनः शिवपुरी लाए जहां अब हालात में सुधार है।
वही उनके पुत्र जनपद उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव भी चपेट में है।
इसके अलाबा भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रपाल यादव अपने भतीजे आर्यन यादव यादव विगत 7 दिन से ग्वालियर में एडमिट है। आर्यन की 20,000 प्लेलेट्स पहुंच गई थी लेकिन समय रहते परिवार उचित उपचार हेतु ग्वालियर ले गए जहां उपचार के दौरान कल 45000 हो गई यह राहत की बात है।
-
इनकी हो चुकी है मौत
बदरवास जनपद के ग्राम अलाउदी में वर्तमान में प्लेलेट्स के चलते दो लोगो की मौत भी हो चुकी है ममता पाल पत्नी खलग सिंह पाल को 27 अक्टूम्बर को मौत हो चुकी है। ममता की 19 हजार रह गई थी जिससे समय पर उपचार मिल जाता और पता चलता तो यह अनहोनी नही होती।
केस- 2
ग्राम बामौर कला में मुन्नी बाई पत्नी खचोरा उम्र 55 वर्ष की 12 नम्बर को उनकी म्रत्यु हुई है चुकी उनकी पहिले 23 हजार प्लेलेट्स थी फिर लगातार गिरती चली गई और फिर मौत हो गई।
बदरवास जनपद के ग्राम अलाउदी में वर्तमान में दो दर्जन से ज्यादा प्लेलेट्स कम होने के मामले सामने आए है जिनकी बुखार के बाद प्लेलेट्स कम होने से एक दर्जन से ज्यादा है जिनमे प्रमुख रूप से रक्षा यादव, लोकपाल यादव, हरिपाल, हरिसिंह पुत्र भगवान सिंह यादव, अमर सिंह यादव, यशपाल यादव यह लोग है एव जिला पंचायत अध्यक्ष कमला यादव के दो पुत्र
क्या बोले परिजन
मेरे दादी की अचानक तवियत खराब हुई बुखार आया तो शिवपुरी चेकप कराया तो 19 हजार प्लेटलेट्स बची तो हमने तत्काल दिल्ली ले गए और उपचार के दौरान 7 दीना बाद प्लेलेट्स बढ़ना प्रारम्भ हुआ है दो दिन पूर्व ही दिल्ली से बापिस लाए है।
विकास यादव जिला पंचायत अध्यक्ष का नाती
-
हम साधारण बुखार समझते रहे और जब हमारे द्वारा प्लेलेट्स की जाच कराई तो मात्र 19 हजार बची तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई।
मृतिका ममता पाल के पति खलग सिंह अलाउदी
-
बुखार आया और हम उपचार के लिए खतोरा अस्पताल और प्रायवेट डॉक्टरों के पास ले गए लेकिन लगातार प्लेलेट्स गिरना कम नही हुई तो उनकी म्रत्यु हो गई
मृतिका मुन्नी परिहार का भतीजा कल्ला परिहार बामौर कला
ये कहा यादव ने
मेरे द्वारा जिला एव बदरवास के अधिकारियों के सज्ञान में प्लेलेट्स गिरने का मामला लाया गया था लेकिन कोई ध्यान देने बाला नही है और अब हालात बिगड़ रहे है और कोई ध्यान अब भी नही दे रहा है।
चन्द्रपाल यादव
भाजपा मण्डल अध्यक्ष बदरवास
-
क्या कहते है जिम्मेदार
हमारे पास जाच सुबिधा नही है और फिर हमारे पास इसकी जानकारी नही है जिले में जाच होती है तो वही उपचार कराते है हमारे पास तो प्रायवेट जाच कराने के बाद मरीज आते है तो हमे कोई जानकारी नही है।
एच व्ही शर्मा
बीएमओ बदरवास
-
यह बोले सीएमएचओ
बदरवास में डेंगू की दस्तक की सूचना पर तत्काल टीम भेजी है। ग्राम में छिडक़ाब से लेकर सघन रोग उपचार भी करवा रहे हैं। वेक्सीनेशन में हमने मलेरिया के अधिकारियों कर्मचारियों को भी इसलिये लगाया है जिससे वह मलेरिया डेंगू पर भी काबू पा सकें। आपने जो जानकारी दी है आज उस पर भी कदम उठाएंगे। मलेरिया अधिकारी डॉक्टर संजय रिसिश्वर भी पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं।
डॉक्टर पवन जैन, सीएमएचओ शिवपुरी

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें