शिवपुरी। लखनऊ के रिंकू वर्मा के 3 ट्रक पोहरी के नीलम धाकड़ के कब्जे में होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित रिंकू ने अपने साथी फरीद आलम के साथ सिरसौद थाने में 22 नवम्बर को इस आशय की शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पूरा महीना गुजरने को है पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। रिंकू ने बताया कि उसके 3 ट्रक टमाटर भरकर काठमांडू जाने थे लेकिन जब वह आये तो नीलम धाकड़ ने अवैध रूप से रुपयों की मांग की। हमने नहीं दिए तो ट्रक कब्जे में कर लिये अब किसी मंत्री का रिश्तेदार बताते हुए ट्रक नहीं दे रहा। इस मामले में आज पीडितजन एसपी राजेश चन्देल से शिकायत करने रवाना हुए हैं। पुलिस को देखना होगा कि मामले की हकीकत क्या है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें