मुंबई। फिल्म अभिनेता सोनू सूद फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार भी उन्होंने परहित के काम करके सुर्खी बटोरी है। दरअसल राजस्थान में एक
5 महीने की मासूम सानिया के दिल में छेद था सांस की नली भी दबी हुई थी। इलाज में 9 लाख का खर्चा आ रहा था लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से परिजन उसका इलाज नहीं करवा पा रहे थे। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद बच्ची के इलाज के लिए तैयार हुए और उसे मुंबई बुलाकर सोनू सूद फाउंडेशन से उसका इलाज कराया है। करीब 25 दिन मुंबई में इलाज कराने के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौटी है। इस खुशी में उसके परिवार वालों ने बेटी सोनिया का नाम सोनू रख दिया है। सोनू सूद ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। बता दें कि भीनमाल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र प्रभु लाल जीनगर की बेटी के दिल में जन्म से छेद था। जिसका इलाज करवाने में परिजन समर्थ नहीं थे, लेकिन एक ट्वीट से सोनू की जिंदगी बदल गई। सोनू सूद की टीम ने तत्काल ट्वीट पर परिजनों से संपर्क किया था। सोनू सूद फाउंडेशन की टीम जालोर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। 25 दिन से एक दम स्वस्थ होकर अब घर पहुंच गई। इसके पहले कमलेश कुमार जीनगर ने नरेश खिलेरी नामक युवक से ट्वीट करवाया और इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद रिपोर्ट चेक कर बच्ची को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया, जहां उसका सफल उपचार हुआ। प्रमोद जीनगर ने इससे पहले गुजरात के पालनपुर, अहमदाबाद में डेढ़ महीने से इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल में छेद होने का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी थी। इधर
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें