डांडे मार्शल आर्ट एकेडमी शिवपुरी के सात खिलाड़ी रोहतक हरियाणा नेशनल के लिए रवाना
शिवपुरी। जिला पेंचक सिलाट संघ शिवपुरी की महासचिव श्रीमती रंजना डांडे ने बताया कि नवंबर में आयोजित हुई पेंचक सिलाट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देवास में नेशनल के लिए सब जूनियर जूनियर वर्ग में जिला शिवपुरी के सात पेंचक सिलाट खिलाड़ियों का चयन 23 से 27 दिसंबर रोहतक हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सभी खिलाड़ी रोहतक हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला शिवपुरी के कोच हितेंद्र सिंह डांडे एवं असिस्टेंट कोच चंद्रदीप सिंह डांडे के साथ टीम 22 दिसंबर को रोहतक हरियाणा के लिए टीम रवाना हुई ,प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम रिधिमा डांडे ,निहारिका डांडे निविदिता शेजवार ,रिया खरे सोयजीत सिंह चौहान जेदराइन मनु भार्गव समस्त खिलाड़ियों को नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए फिजिकल कॉलेज के प्राचार्य श्री जगदीश मकवानासर सर स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री आरके सर एवं जिला खेल अधिकारी डीएसओ शिवपुरी श्री डॉ.के के खरे ने खिलाड़ियों को बधाइयां एवं आशीर्वाद दिया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें