शिवपुरी। जिले भर में तीसरी लहर की अटकलों के बीच मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क चालान होगा। शहर हो या ग्राम सभी जगह पर मास्क और वेक्सीन लगवाना आवश्यक होगा। कलेक्टर अक्षय सिंह, एसपी राजेश चन्देल ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद मीडिया के जरिये आमजन से अपील की है कि कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिये वेक्सीनेशन जरूर करवाये। दूसरा डोज जल्द लगवाकर सुरक्षित हों। मास्क का उपयोग जरूर करें।
टेस्ट लगातार करवाये, rtpcr मान्य
प्रदेश में अब स्टिक से सेम्पल नहीं होंगे बल्कि rtpcr मशिन से ही सेम्पल लिए जाएंगे। प्रत्येक दुकानदार ओर लोगों को नियमित अंतराल में सेम्पल करवाकर खुद की सुरक्षा मजबूत करनी होगी। प्रत्येक दुकानदार को वेक्सीन के दोनों डोज लगवाने होंगे। आकस्मिक चेकिंग की जाएगी।
टेस्ट में पॉजिटिव तो होंगें भर्ती
सीएम ने कहा कि पुराने दिन न लोटे। बाजार बंद, लोकडाउन जैसी स्थिति फिर न आये इसके प्रयास में हम जूट गए हैं। लेकिन सभी को शपथ लेकर इस लड़ाई को लड़ना है और तोसरी वेब रोकनी होंगी। अगर हालात बिगड़े तो परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन, दवाई पर्याप्त है। आप सैम्पल करवाते रहें। अगर पॉजिटिव आएं और घर मे जगह नहीं तो अस्पताल भर्ती हों।
परिवार संक्रमित हो तो उसे आइसोलेटेड करे। घर के बाहर चेतावनी जरूर लिखे।
जनप्रतिनिधियों से अपील की मास्क जरूर खुद लगकर लोगों से आग्रह करें। 90 % सुरक्षा मास्क से है। बैठक में मंत्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, हरवीर रघुवंशी, विजय शर्मा, संजय सांखला, मंशापूर्ण पुजारी अरुण शर्मा, शहरकाजी वलिउदीन सिद्दकी, एडीएम उमेश शुक्ला, डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल, सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषीश्वर, एडीएम रीडर मोनू शर्मा, पत्रकार विपिन शुक्ला, अशोक अग्रवाल, संजीव बाँझल आदि मौजूद थे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें