राधौगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री मूल सिंह दादा भाई के पुत्र युवा नेता श्री हीरेन्द्र प्रताप सिंह ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के मजबूत नेतृत्व, जनसेवक मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आज राघोगढ़ में केंद्रीय मंत्री श्रीज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष अपने 5000 से ज्यादा साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
*सेवाभाव, प्रगति से मोह है विकास के साथ ललक है- ज्योतिरादित्य सिंधिया*
- *सिंधिया की मौजूदगी में दिग्गी के करीबी हीरेन्द्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की*
- *शनिवार को केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार राघोगढ़ पहुंचे।
गुना। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कुछ लोग हैं, जिनका काम हर अवसर में चुनौती ढूंढना है। जबकि भाजपा का काम चुनौतियों में अवसर ढूंढना है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उनकी सोच और विचारधारा बिल्कुल स्पष्ट है। उन्हें राजनीति से मोह नहीं है। सेवाभाव, प्रगति से उन्हें मोह है। विकास के साथ उन्हें ललक है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो वह संकोच में राघोगढ़ नहीं आते थे, लेकिन अब बार-बार यहां आएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरह हम हैं, जिनका कहना है कि प्राण जाएं पर वचन न जाएं। वहीं एक पार्टी का कहना है कि वचन तो जाए पर प्राण न जाएं।
शनिवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार राघोगढ़ पहुंचे। यह पहली बार है, जब दिग्विजय सिंह के गढ़ में सिंधिया बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। यहां दिग्गी के करीबी हीरेन्द्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सिंधिया ने भाजपा का अंगवस्त्र गले में डालकर उनको सदस्यता दिलाई। नेताओं का दावा है कि एक हजार से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले श्री सिंधिया शनिवार को भोपाल से कार से दोपहर गुना आए यहां राघोगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। इसके अलावा आज गुना व शिवपुरी के दौरे पर रहेंगे। शनिवार को श्री सिंधिया का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें