शिवपुरी। धीरे धीरे ही सही जमाने का अंदाज बदल रहा है। लोग लड़के नहीं बल्कि लड़की के जन्म पर भी अब खुशियां मनाने लगे हैं। 'मेरे घर आई एक नन्हीं परी चांदनी के हसीन रथ पे सवार' अमिताभ की फ़िल्म से निकलकर अब घरों में सुनाई देने लगा है। नगर की शास्त्रिकोलोनी का ताजा उदाहरण है जब यहां निवासरत निर्वाचन सुपरिटेंडेंट गिरीश शर्मा के कोर्ट में सेवारत सुपुत्र विवेक शर्मा की एसआई पत्नि चंचल शर्मा ने एक लाडो को जन्म दिया तो परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। पत्रकार साथी वीरेंद्र शर्मा के भांजे विवेक अपनी इस लाडो को पूरे रीति रिवाज और गाजे बाजे के साथ घर लेकर आये। फिर संस्कार भी पूरे किये गए।विवेक चंचल के घर पहली बार लाडो ने जन्म लिया है। धमाका टीम की तरफ से बहुत बहुत बधाई।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें