शिवपुरी। जिला अस्पताल परिसर से अंतिम यात्रा वाहन की वेटरी चोरी चली गई है। कहा जाता है कि चोरों का कोई ईमान धरम नहीं होता, आज यह बात प्रमाणित हो गई है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति शिवपुरी द्वारा शहर को अंतिम यात्रा रथ की सौगात प्रदान की गई है जिसकी सेवाएं समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रदाय की जा रही है।
इसका सन्चालन कल्याणी धर्मशाला से किया जाता है एवम अस्पताल परिसर में उक्त वाहन पार्किग किया जाता है। गुरूवार एवम शुक्रवार की दरमियानी रात को कोई अज्ञात चोर वाहन की वेटरी चोरी कर ले गया है। जिसकी सूचना पुलिस कोतवाली को दे दी गयी है। वाहन की वेटरी चोरी हो जाने से रथ की सेवाएं अवरुद्ध हो गयी है जिससे वांछित व्यक्ति परेशानी का सामना कर रहे हैं। समिति के प्रमुख एस के एस चौहान ने बताया की शीघ्र ही नई वेटरी की व्यवस्था कर वाहन का संचालन प्रारम्भ कर दिया जावेगा।


सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें