शिवपुरी। सिंधिया राजवँश के महाराज श्रीमंत जयोतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी आगमन की प्रतीक्षा चन्द पल पहले समाप्त हो गई। नगर प्रवेश से दिवाली उत्सव शुरू हो गया है। ठीक दिवाली की तर्ज पर नगर की गलियां रोशन हैं। चहुंओर शोर है। डीजे पर मेरे सरकार आये हैं गीत सुनाई दे रहा है। इधर लोग बड़े हार माला पहनाने महाराज को आतुर हैं। महाराज भी एक एक स्टेज पर जाकर लोगों का स्वागत कुबूल कर रहे हैं। आसमान में आतिशबाजी छोड़ी जा रही है। करीब 5 किमी के रास्ते पूरी तरह दूधिया रोशनी में नहाए हुए हैं। सिंधिया परिवार के घर शिवपुरी में उनके इस तरह स्वागत की उम्मीद भी की जा रही थी। लग है लोग प्रायश्चित कर अपने जनप्रिय नेता को आंखों पर बिठा रहै हैं। सिंधिया के स्वागत की जैसे होड़ मची हुई है। तोरण द्वार सजे हैं। ढोल के शोर के बीच कई तरह के स्वागत गीत भी बज रहे हैं। आज के इस स्वागत को अभूतपूर्व कहा जाय तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। सिंधिया नगर में पहुंचे तो ठीक समय पर हैं लेकिन हर 10 कदम पर उनके स्वागत की रस्म अदायगी के बीच अभी उन्हें राजेश्वरी रोड फिर कोर्ट रोड तक पहुंचने में लम्बा समय लग सकता है। हजारों लोग उनकी एक झलक पाने बेताब है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें