शिवपुरी। नगर की गणेश कॉलोनी में विजय अग्रवाल के घर दूसरी बार चोरों ने धावा बोल दिया। परिजन सोते रहे और चोर कारगुजारी को अंजाम देकर चलते बने। विजय अग्रवाल ने बताया की चोर 2 मोबाइल और 16200 रुपये से भरे पर्स ले गए। हालांकि एक खाली पर्स मिल गया। घटना की जानकारी फिजिकल पुलिस को दे दी गई है। लोगों ने बताया कि फिजिकल पुलिस की गस्त व्यवस्था फेल है जिसके चलते चोरी हो रही हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें